Pyar Wali Shayari in Hindi : प्यार एक ऐसा खूबसूरत एहसास है, जिसे शब्दों में पूरी तरह बयां करना आसान नहीं होता। जब हम किसी को दिल से चाहते हैं, तो उसकी छोटी-छोटी बातें भी हमारे लिए खास बन जाती हैं। कभी किसी की मुस्कान चेहरे पर खुशी ले आती है, तो कभी उसकी यादों में पूरा दिन गुजर जाता है। ऐसे ही प्यारे एहसासों को अपने दिल की बात बनाकर किसी खास इंसान तक पहुँचाने का सबसे खूबसूरत तरीका Pyar Wali Shayari in Hindi है।
दोस्तों, अगर आप भी अपने प्यार का इज़हार करना चाहते हैं या अपने दिल की भावनाओं को खूबसूरत शब्दों में बयां करना चाहते हैं, तो यहाँ आपको खूबसूरत प्यार भरी शायरी हिंदी में पढ़ने को मिलेंगी। इस पोस्ट में हमने आपके लिए रोमांटिक प्यार भरी शायरी, दिल को छू जाने वाली मोहब्बत की शायरी, दो लाइन प्यार वाली शायरी और अपने पार्टनर के लिए प्यारे-प्यारे शायरी के अंदाज़ शामिल किए हैं। आप इन शायरियों को अपनी गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड या अपने किसी खास इंसान के साथ साझा कर सकते हैं।
आज के समय में बहुत से लोग अपने प्यार का इज़हार करने के लिए Love Shayari, Romantic Shayari और Pyar Wali Shayari का सहारा लेते हैं। इसलिए हमने इस कलेक्शन को आसान और दिल को छू लेने वाले शब्दों में तैयार किया है, ताकि आप अपनी पसंद की शायरी चुनकर WhatsApp, Facebook और Instagram पर शेयर कर सकें। तो दोस्तों, देर किस बात की! आइए पढ़ते हैं प्यार और मोहब्बत से भरी ये खूबसूरत शायरियाँ और अपने दिल की बात अपने खास इंसान तक पहुँचाते हैं।
Also Read : First Love Shayari in Hindi | फर्स्ट लव शायरी, कोट्स
Pyar Wali Shayari
छुपा लूँ तुझे अपनी बाँहों में इस तरह,
कि हवा भी गुज़रने की इजाज़त माँगे।
हो जाएँ तेरे इश्क़ में मदहोश इस कदर,
कि होश भी लौटने की इजाज़त माँगे।
तुम्हारी ज़ुल्फ़ों के साये में शाम कर लूँगा,
सफ़र इस उम्र का पल में तमाम कर लूँगा।
मैं देखूँ तो सही, ये दुनिया तुझे कैसे सताती है,
कुछ दिन के लिए अपनी निगहबानी मुझे दे दो।
चाहा है तुम्हें अपने अरमानों से भी ज़्यादा,
लगती हो हसीन तुम मुस्कान से भी ज़्यादा।
मेरी हर धड़कन, हर साँस है तुम्हारे लिए,
क्या माँगोगी जान मेरी, मेरी जान से भी ज़्यादा।
नशा था उनके प्यार का, जिसमें हम खो गए,
हमें भी पता न चला कि कब हम उनके हो गए।
ऐ बारिश, ज़रा थमकर बरस,
जब मेरे यार आ जाएँ तो जमकर बरस।
पहले मत बरस कि वो आ न सकें,
फिर इतना बरस कि वो जा न सकें।
वो बोली, बेसरो-पैर की ख़्वाहिशें बीमार रखती हैं,
मैं बोला, आदमी अपने भीतर के दुख से निकला है।
वो बोली, दूर रहकर दर्द सीने में बढ़ जाता है,
मैं बोला, नज़दीकियाँ भी जुदाई के डर बढ़ाती हैं।
वो बोली, शाम होते ही उदासी फैल जाती है,
मैं बोला, रात भी तो आँसुओं से इश्क़ करती है।
वो बोली, दिल में कोई बेवजह-सा डर रहता है,
मैं बोला, इश्क़ तो बेख़ौफ़ लोगों का ही हिस्सा है।
वो बोली, इश्क़ का अपना अलग रंग होता है,
मैं बोला, हर रंग का अपना अलग इश्क़ होता है।
प्यार वाली शायरी
कोई है जो मेरे लिए दुआ करता है,
अपनों में मुझे भी गिना करता है।
ख़ुद को बहुत ख़ुशक़िस्मत समझते हैं हम,
दूर रहकर भी जब कोई प्यार किया करता है।
आ जाओ किसी रोज़ तुम्हारी रूह में उतर जाऊँ,
साथ रहूँ मैं तुम्हारे, किसी और को नज़र न आऊँ।
चाहकर भी मुझे छू न सके कोई इस तरह,
तुम कहो तो यूँ तुम्हारी बाँहों में बिखर जाऊँ।
आँखों में न हमको ढूँढ़ो सनम,
दिल में हम बस जाएँगे।
तमन्ना है अगर मिलने की,
तो बंद आँखों में भी हम नज़र आएँगे।
डूब जाता हूँ उनकी आँखों में,
गहरी झील हैं उनकी आँखें।बह जाता हूँ उनकी आँखों में,
बहती नदियाँ हैं उनकी आँखें।खो जाता हूँ उनकी आँखों में,
अथाह सागर हैं उनकी आँखें।जल जाता हूँ उनकी आँखों में,
ज्वालामुखी हैं उनकी आँखें।भीग जाता हूँ उनकी आँखों में,
काली घटाएँ हैं उनकी आँखें।क्या से क्या हो जाता हूँ उनकी आँखों में,
कैसी और क्या बला हैं उनकी आँखें।
बोलती है दोस्ती, चुप रहता है प्यार,
हँसाती है दोस्ती, रुलाता है प्यार।
मिलती है दोस्ती, बिछड़ता है प्यार,
फिर न जाने लोग क्यों करते हैं प्यार?
तेरे हुस्न के हम दीवाने हो गए,
तुझे अपना बनाते-बनाते ख़ुद से बेगाने हो गए।
न छोड़ना मुझे, ऐ ज़ालिम,
तेरे क़रीब आकर हम दुनिया से दूर हो गए।
दिल को छू जाने वाली लव शायरी
उनकी यादों को प्यार करते हैं,
लाखों जन्म उन पर निसार करते हैं।
मगर राह में कभी मिल जाएँ वो आपको,
तो कहना उनसे, हम आज भी उनका इंतज़ार करते हैं।
न जाने क्या मासूमियत है तेरे चेहरे पर,
तेरे सामने आने से ज़्यादा,
तुझे छुपकर देखना अच्छा लगता है।
आपकी अदा से हम मदहोश हो गए,
आपने पलटकर देखा तो हम बेहोश हो गए।
यही एक बात कहनी थी आपसे,
न जाने क्यों आपको देखते ही हम ख़ामोश हो गए।
ख़ुद ही दे जाओगे तो बेहतर है,
वरना हम दिल चुरा भी लेते हैं।
मोहब्बत का कोई रंग नहीं,
फिर भी वो रंगीन है।
प्यार का कोई चेहरा नहीं,
फिर भी वो हसीन है।
तुम ज़िंदगी में आ तो गए हो, मगर ख़याल रखना,
हम जान दे देते हैं, मगर जाने नहीं देते।
तेरे प्यार में दो पल की ज़िंदगी बहुत है,
एक पल की हँसी और एक पल की ख़ुशी बहुत है।
ये दुनिया मुझे जाने या न जाने,
तेरी आँखें मुझे पहचानें, यही बहुत है।
हम दिलफेंक आशिक़ हर काम में कमाल कर दें,
जो वादा करें, उसे हर हाल में पूरा कर दें।
क्या ज़रूरत है जानू को लिपस्टिक लगाने की,
हम चूम-चूमकर ही होंठ लाल कर दें।
कुछ बातें हमसे सुना करो,
कुछ बातें हमसे किया करो।
मुझे दिल की बात बता दो तुम,
होंठों को अपने सिया न करो।
जो बात लबों तक न आए,
वो आँखों से कह दिया करो।
कुछ बातें कहना मुश्किल है,
तुम चेहरे से पढ़ लिया करो।जब तन्हा-तन्हा होते हो,
आवाज़ मुझे तुम दिया करो।
हर धड़कन मेरे नाम करो,
हर साँस मुझको दिया करो।जो ख़ुशियाँ तेरी चाहत हैं,
मेरे दामन से चुन लिया करो।
रोमांटिक लव शायरी हिंदी में
अपने होंठों पर सजाकर तुझे मैं,
तेरे ही गीत गाना चाहता हूँ।
जलकर बुझ जाना हमारी किस्मत सही,
बस एक बार रोशन होना चाहता हूँ।
दिल में किसी के राह किए जा रहा हूँ मैं,
कितना हसीन गुनाह किए जा रहा हूँ मैं।
इश्क़ ऐसा करो कि धड़कन में बस जाए,
साँस भी लो तो ख़ुशबू उसी की आए।
प्यार का नशा आँखों पर छा जाए,
बात कुछ भी न हो, पर नाम उसी का आए।
गुनगुनी धूप हो सर्दी की,
तपती धूप में छाँव-सी तुम हो।
आरती का दीप हो,
भक्ति के आशीर्वाद-सी तुम हो।
यूँ तो कोई भी तन्हा नहीं होता,
चाहकर कोई किसी से जुदा नहीं होता।
मोहब्बत को मजबूरियाँ ही ले डूबती हैं,
वरना कोई ख़ुशी से बेवफ़ा नहीं होता।
जब लगे ज़ख़्म तो क़ातिल को दुआ दी जाए,
है यही रस्म तो ये रस्म उठा दी जाए।
हमसे पूछो शायरी क्या है, शायरी का फ़न क्या है,
चार लफ़्ज़ों में कोई आह छुपा दी जाए।
हम गिला नहीं करते,
जो न हो किस्मत में, वो मिला नहीं करते।
ज़ख़्म कुछ इस तरह खाए हैं दिल पर हमने,
ये इतने गहरे हैं कि कभी सिला नहीं करते।
दिल टूटेगा तो फ़रियाद करोगे तुम भी,
हम न रहे तो हमें याद करोगे तुम भी।
आज कहते हो हमारे पास वक़्त नहीं,
पर एक दिन मेरे लिए वक़्त बर्बाद करोगे तुम भी।
मेरी दीवानगी को देखकर मुस्कुराते हो क्यों,
मैं जितना पास आऊँ, उतना दूर जाते हो क्यों।
कुछ तो वजह ज़रूर होगी तुम्हारी बेरुख़ी की,
मुझे ऐसे हर पल सताते हो क्यों।
इश्क़ और मोहब्बत की शायरी
आपकी ज़िंदगी में कभी कोई ग़म न हो,
आपकी आँखें कभी नम न हों।
आपको मिले ज़िंदगी की हर ख़ुशी,
भले ही उस ख़ुशी में हम न हों।
कब तक वो मेरा होने से इनकार करेगा,
ख़ुद टूटकर वो एक दिन मुझसे प्यार करेगा।
इश्क़ की आग में मैं उसको इतना जला दूँगी,
कि इज़हार वो मुझसे सरे-बाज़ार करेगा।
तेरे चेहरे में मेरा नूर होगा,
फिर तू कभी मुझसे दूर न होगा।
सोच, कितनी ख़ुशी मिलेगी उस पल,
जब तेरी माँग में मेरे नाम का सिंदूर होगा।
जादू है तेरी हर एक बात में,
याद बहुत आते हो दिन और रात में।
कल जब देखा था मैंने सपना रात में,
तब भी आपका ही हाथ था मेरे हाथ में।
एक उम्र के बाद उसको देखा,
आँखों में सवाल थे हज़ारों।
होंठों पर मगर वही तबस्सुम,
चेहरे पर लिखी हुई उदासी।
आवाज़ में गूँजती जुदाई,
मैं कैसे उस राह से गुज़र रहा था।
वो पोंछ रहा था आँसू मेरे,
लेकिन बहुत देर हो चुकी थी।
वो मोहब्बतें जो तुम्हारे दिल में हैं,
उन्हें ज़ुबाँ पर लाओ और बयान कर दो।
आज बस तुम कहो और कहते ही जाओ,
हम बस सुनें, हमें ऐसा बेज़ुबान कर दो।
इलाज अपना कराते फिर रहे हो जाने किस-किस से,
मोहब्बत करके देखो ना, मोहब्बत क्यों नहीं करते।
जो दिल के आईने में हो, वही प्यार के क़ाबिल है,
वरना दीवार के क़ाबिल तो हर तस्वीर होती है।
तूफ़ान की बात नहीं,
तूफ़ान तो आते-जाते हैं।
नर्म हवा का झोंका है,
जो दिल के बाग़ में ठहरा है।
जानते हो मोहब्बत किसे कहते हैं?
किसी को सोचना, सोचकर मुस्कुराना,
फिर आँसू बहाकर सो जाना,
इसी एहसास को मोहब्बत कहते हैं।
क्यों इश्क़ को दुनिया में बनाया है ख़ुदाया,
हँसती हुई मोहब्बत ने रुलाया है ख़ुदाया।
एक पल को चैन मिलता नहीं प्यार में कभी,
ये कैसी बेबसी है मेरे ख़ुदाया।क्यों आज रो रहे हैं तेरे प्यार में सनम,
तू भेज दे मेरे पास उसे, मेरे ख़ुदाया।
क्या प्यार में सभी को यूँ ही ग़म मिलते हैं,
ये कैसा रोग है जो लगाया है ख़ुदाया।आँखों में जब कोई चेहरा बसा हुआ न था,
कितने अच्छे थे वो दिन मेरे ख़ुदाया।
हम चाहें भी लाख उसको भुलाना मगर,
इस दिल पर नहीं है ज़ोर मेरे ख़ुदाया।मरना भी चाहें हम तो निकलती नहीं है जान,
महबूब के बिना क्या जीना, मेरे ख़ुदाया।अपना ख़याल रखना।
दिल की गहराइयों से लिखी शायरी
गर मेरी चाहतों के मुताबिक़,
ज़माने की हर बात होती,
तो बस मैं होता, तुम होती,
और सारी रात बरसात होती।
तुझे बाँहों में भरने को दिल चाहता है,
तुझे टूटकर चाहने को दिल चाहता है।
काश दूर हो जाएँ ये फ़ासले हमारे,
कि तुझे जी भरकर देखने को दिल चाहता है।
उनकी यादों को प्यार करते हैं,
लाखों जन्म उन पर निसार करते हैं।
मगर राह में कभी मिल जाएँ वो आपको,
तो कहना उनसे, हम आज भी उनका इंतज़ार करते हैं।
ख़ुशबू की तरह मेरी हर साँस में,
अपना प्यार बसाने का वादा करो।
रंग जितने तुम्हारी मोहब्बत के हैं,
मेरे दिल में सजाने का वादा करो।
मेरी मोहब्बत है वो, कोई मजबूरी तो नहीं,
वो मुझे चाहे या मिल जाए, ज़रूरी तो नहीं।
ये कुछ कम है कि बसा है मेरी साँसों में वो,
सामने हो मेरी आँखों के, ज़रूरी तो नहीं।
तुम्हारी इस अदा का क्या जवाब दूँ,
अपने दोस्त को क्या उपहार दूँ।
कोई अच्छा-सा फूल होता तो माली से मँगवाते,
जो ख़ुद गुलाब है, उसको क्या गुलाब दूँ।
रब ने जब तुझे बनाया होगा,
एक सुरूर उसके दिल में आया होगा।
सोचता होगा क्या दूँगा तोहफ़े में तुझे,
तब उसने मुझे बनाया होगा।
काश हम संदेश होते,
एक क्लिक में तुम्हारे पास होते।
भले तुम हमें मिटा देते,
पर कुछ पल के लिए हम तुम्हारा एहसास तो होते।
तन्हाइयों में उनको ही याद करते हैं,
वो सलामत रहें, यही फ़रियाद करते हैं।
हम उनके ही प्यार का इंतज़ार करते हैं,
उनको क्या पता, हम उनसे कितना प्यार करते हैं।
एक दिन हमारे आँसू हमसे पूछ बैठे,
हमें रोज़-रोज़ क्यों बुलाते हो?
हमने कहा, हम याद तो उन्हें करते हैं,
तुम क्यों चले आते हो?
Romantic Pyar Wali Shayari
हर फूल की अजब कहानी है,
चुप रहना भी प्यार की निशानी है।
कहीं कोई ज़ख़्म नहीं, फिर भी दर्द का एहसास है,
लगता है दिल का एक टुकड़ा आज भी उसके पास है।
किस्मत पर ऐतबार किसको है,
मिल जाए ख़ुशी तो इनकार किसको है।
कुछ मजबूरियाँ हैं मेरे दोस्त,
वरना जुदाई से प्यार किसको है।
कल मिला वक़्त तो ज़ुल्फ़ें तेरी सुलझा दूँगा,
आज उलझा हूँ ज़रा वक़्त को सुलझाने में।
यूँ तो सुलझ जाती हैं उलझी ज़ुल्फ़ें,
उम्र कट जाती है वक़्त को सुलझाने में।
डरते हैं आग से कहीं जल न जाएँ,
डरते हैं ख़्वाब से कहीं टूट न जाएँ।
लेकिन सबसे ज़्यादा डरते हैं आपसे,
कहीं आप हमें भूल न जाएँ।
चाँद पर काली घटा छाई तो होगी,
सितारों को मुस्कुराहट आई तो होगी।
तुम लाख छिपाओ दुनिया से मगर,
अकेले में तुम्हें हमारी याद आती तो होगी।
क़रीब आओ ज़रा, तुम्हारे बिन जीना मुश्किल है,
दिल को तुमसे नहीं, तुम्हारी हर अदा से मोहब्बत है।
आ जाओ कि तुम्हें अब भी याद करते हैं,
ज़िंदगी से ज़्यादा तुम्हें प्यार करते हैं।
आओ, जिस रास्ते से तुम गुज़रते भी नहीं,
हम उन रास्तों पर भी तुम्हारा इंतज़ार करते हैं।
मैंने दुआ में तुझे माँगा है,
मगर वफ़ा से माँगा है।
कभी सजदे में जाकर पूछना अपने रब से,
कि मैंने किस-किस अदा से तुझे माँगा है।
इन आँसुओं की कुछ तो क़दर कर, मेरी जान,
इनमें छुपी है मोहब्बत तेरे लिए।
यूँ तो मेरा जनाज़ा उठेगा तेरे जाने के बाद,
जिसमें एक ताजमहल बनाएँगे तेरे लिए।
Heart Touching Pyar Shayari
सुनो जान, जब तुम वुज़ू बनाती हो,
तो ऐसा लगता है जैसे चाँद से
पानी के क़तरे टपक रहे हों।
हम दिलफेंक आशिक़ हर काम में कमाल कर दें,
जो वादा करें, उसे हर हाल में पूरा कर दें।
क्या ज़रूरत है जानू को लिपस्टिक लगाने की,
हम चूम-चूमकर ही होंठ लाल कर दें।
आपकी अदा से हम मदहोश हो गए,
आपने पलटकर देखा तो हम बेहोश हो गए।
यही एक बात कहनी थी आपसे,
न जाने क्यों आपको देखते ही हम ख़ामोश हो गए।
दूर जाकर भी हम दूर जा न सकेंगे,
कितना रोएँगे हम, बता न सकेंगे।
ग़म इसका नहीं कि आप मिल न सकेंगे,
दर्द इस बात का होगा कि हम आपको भुला न सकेंगे।दिल के सागर में लहरें उठाया न करो,
ख़्वाब बनकर नींद चुराया न करो।
बहुत चोट लगती है मेरे दिल को,
तुम ख़्वाबों में आकर यूँ तड़पाया न करो।मेरे दिल की हर धड़कन तुम्हारे लिए है,
मेरी हर दुआ तुम्हारी मुस्कुराहट के लिए है।
तुम्हारी हर अदा मेरे दिल को चुराने के लिए है,
अब तो मेरी ज़िंदगी तुम्हारे इंतज़ार के लिए है।यूँ तो कोई भी तन्हा नहीं होता,
चाहकर कोई किसी से जुदा नहीं होता।
मोहब्बत को मजबूरियाँ ही ले डूबती हैं,
वरना कोई ख़ुशी से बेवफ़ा नहीं होता।
जब लगे ज़ख़्म तो क़ातिल को दुआ दी जाए,
है यही रस्म तो ये रस्म उठा दी जाए।
हमसे पूछो शायरी क्या है, शायरी का फ़न क्या है,
चार लफ़्ज़ों में कोई आह छुपा दी जाए।
हम गिला नहीं करते,
जो न हो किस्मत में, वो मिला नहीं करते।
ज़ख़्म कुछ इस तरह खाए हैं दिल पर हमने,
ये इतने गहरे हैं कि कभी सिला नहीं करते।
दिल टूटेगा तो फ़रियाद करोगे तुम भी,
हम न रहे तो हमें याद करोगे तुम भी।
आज कहते हो हमारे पास वक़्त नहीं,
पर एक दिन मेरे लिए वक़्त बर्बाद करोगे तुम भी।
True Love Shayari in Hindi
मेरी दीवानगी को देखकर मुस्कुराते हो क्यों,
मैं जितना पास आऊँ, उतना दूर जाते हो क्यों।
कुछ तो वजह ज़रूर होगी तुम्हारी बेरुख़ी की,
मुझे ऐसे हर पल सताते हो क्यों।
आ जाओ कि तुम्हें अब भी याद करते हैं,
ज़िंदगी से ज़्यादा तुम्हें प्यार करते हैं।
आओ, जिस रास्ते से तुम गुज़रते भी नहीं,
हम उन रास्तों पर भी तुम्हारा इंतज़ार करते हैं।
तुम्हारे सुनहरे चेहरे की ख़ूबसूरती ने,
मेरे कोमल दिल पर हमला कर दिया।
सबको ठुकराकर तुम्हें पसंद किया,
अब मेरी इस चाहत को ठुकराना मत।
दोस्ती के इस दीप को कभी बुझने मत देना,
हमारे रिश्ते को कभी टूटने मत देना।
तुम्हारी प्यारी-सी नज़र अगर इधर नहीं होती,
नशे में चूर फ़िज़ा इस कदर नहीं होती।
तुम्हारे आने तक हमें होश रहता है,
फिर उसके बाद हमें कुछ ख़बर नहीं होती।
तेरी धड़कन ही ज़िंदगी का किस्सा है मेरा,
तू ज़िंदगी का एक अहम हिस्सा है मेरा।
मेरी मोहब्बत तुझसे सिर्फ़ लफ़्ज़ों की नहीं,
तेरी रूह से रूह तक का रिश्ता है मेरा।
आपसे ये दूरी हमसे सही नहीं जाती,
जुदा होकर आपसे हमसे रहा नहीं जाता।
अब तो वापस लौट आइए हमारे पास,
दिल का हाल अब लफ़्ज़ों में कहा नहीं जाता।
दिल बहलाने वाले हज़ार मिलेंगे,
लेकिन मुझे तो दिल से चाहने वाला चाहिए।
मैं अपनी मोहब्बत में बच्चों की तरह हूँ,
जो मेरा है, बस मेरा है,
किसी और को क्यों दूँ?
बंद होंठों से कुछ न कहकर,
आँखों से प्यार जताती हो।
जब भी आती हो मेरे पास,
मेरा दिल चुराकर ले जाती हो।
Girlfriend Ke Liye Pyar Wali Shayari
तुम्हारी ज़ुल्फ़ों के साये में शाम कर लूँगा,
सफ़र इस उम्र का पल में तमाम कर लूँगा।
मेरी जान से भी प्यारे हो तुम,
मेरी तमाम हसरतों की मंज़िल हो तुम।
मेरे दिल की हर ख़ुशी हो तुम,
बरसों से जिस प्यार को तरसा हूँ मैं,
उस प्यार का अरमान हो तुम।
मेरी जान से भी प्यारे हो तुम।
फूल खिलते हैं, बहारों का समाँ होता है,
ऐसे मौसम में ही तो प्यार जवाँ होता है।
दिल की बातों को होंठों से नहीं कहते,
ये फ़साना तो निगाहों से बयान होता है।
प्यार जताने का अंदाज़ तुम्हारा एक अदा है,
दूर हो हमसे, शायद यही तुम्हारी ख़ता है।
दिल में बसी है एक प्यारी-सी तस्वीर तुम्हारी,
जिसके नीचे बस यही लिखा है,
मुझे तुम्हारी याद आती है।
हज़ार बार ली है तुमने तलाशी मेरे दिल की,
बताओ, कभी कुछ मिला है इसमें प्यार के सिवा?
आपसे रोज़ मिलने को दिल चाहता है,
कुछ सुनने-सुनाने को दिल चाहता है।
था आपके मनाने का अंदाज़ ऐसा,
कि फिर रूठ जाने को दिल चाहता है।
मैं तमाम दिन का थका हुआ,
तू तमाम रात का जागा हुआ।
ज़रा ठहर जा इसी मोड़ पर,
तेरे साथ शाम गुज़ार लूँ।
ज़िंदगी का पहला प्यार कौन भुलाता है,
ये पहली बार होता है जब कोई किसी को
ख़ुद से बढ़कर चाहता है।
उसकी पसंद, उसकी ख़्वाहिश में
ख़ुद को भूल जाता है,
अकेले में उसका नाम लिख-लिखकर मिटाता है।
दिल से प्यार करने वाली शायरी
बात करने से पहले सोचता है,
कि क्या कहना है।
बात होने के बाद फिर लगता है,
कि कुछ कहना रह गया है।
होता है इतना ख़ूबसूरत पहला प्यार,
तो जाने क्यों अक्सर अधूरा रह जाता है।
इश्क़ ऐसा करो कि धड़कन में बस जाए,
साँस भी लो तो ख़ुशबू उसी की आए।
प्यार का नशा आँखों पर छा जाए,
बात कुछ भी न हो, पर नाम उसी का आए।
जो तेरे गुलाबी लब मेरे लबों को छू जाएँ,
मेरी रूह का मिलन तेरी रूह से हो जाए।
ज़माने की साज़िशों से बेपरवाह हो जाएँ,
मेरे ख़्वाब कुछ देर तेरी बाँहों में सो जाएँ।
मिटाकर फ़ासले हम प्यार में खो जाएँ,
आ कुछ पल के लिए एक-दूजे के हो जाएँ।
ये रात इतनी तन्हा क्यों होती है,
किस्मत से अपनी सबको शिकायत क्यों होती है।
अजीब खेल खेलती है ये किस्मत,
जिसे हम पा नहीं सकते,
उसी से मोहब्बत क्यों होती है?
निष्कर्ष
तो दोस्तों, उम्मीद है कि आपको हमारी यह Pyar Wali Shayari in Hindi की पोस्ट पसंद आई होगी। इस पोस्ट में हमने आपके लिए प्यार, मोहब्बत और रोमांस से जुड़ी कई खूबसूरत शायरियाँ शेयर की हैं, जिनकी मदद से आप अपने दिल की बात अपने किसी खास इंसान तक आसानी से पहुँचा सकते हैं। प्यार का एहसास तभी और भी खास बन जाता है, जब उसे खूबसूरत शब्दों में बयां किया जाए।
अगर आपको हमारी ये प्यार भरी शायरी हिंदी में पसंद आई हो, तो इन्हें अपने पार्टनर, दोस्तों और चाहने वालों के साथ WhatsApp, Facebook और Instagram पर शेयर जरूर करें। आपका प्यार और सहयोग हमें इसी तरह नई-नई शायरियाँ आपके लिए लाने की प्रेरणा देता है।
ऐसी ही रोमांटिक, लव और दिल को छू जाने वाली शायरियाँ पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Roayal Shayari पर दोबारा आना न भूलें। आपका एक छोटा-सा प्यार और सहयोग हमारे लिए बहुत मायने रखता है।








Neeraj Kumar
Verified content creator on this website.
First Love Shayari in Hindi | फर्स्ट लव शायरी, कोट्स
First Love Shayari in Hindi: दोस्तों, पहला प्यार हर किसी की जिंदगी का सबसे खूबसूरत और यादगार एहसास…
Read More{300+} Heart Touching Love Shayari 2 Line In Hindi | दिल को छू जाने वाली रोमांटिक लव शायरी
Heart Touching Love Shayari 2 Line In Hindi : प्यार एक ऐसा खूबसूरत एहसास है, जिसे शब्दों में…
Read More{250+} Best Sad Shayari, Status, Quotes, SMS and Messages in Hindi | दिल को छू जाने वाली दर्दभरी शायरी हिंदी
Sad Shayari in Hindi : दोस्तों, जिंदगी में हर दिन एक जैसा नहीं होता। कभी हम अपनों के…
Read More🔱#महाकाल 🔱 के चेले 🔱 है 🙏 #कोन से 🙏 अकेले है 🙏 | महाकाल की दीवानी शायरी 2 Line
नमस्कार दोस्तों! क्या आप भी🔱#महाकाल 🔱 के चेले 🔱 है 🙏 #कोन से 🙏 अकेले है 🙏 हम…
Read More